अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान में कल शाम अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है।
इस इफ्तार पार्टी में विशेष रुप से तीन तलाक से पीड़ति महिलाएं हिस्सा लेंगी। इन महिलाओं के परिवार के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल होंगे। महिलाओं का‘सम्मान के साथ सशक्तिकरण’की मोदी सरकार की योजना के मद्देनजर श्री नकवी के इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पहली बार इस तरह की इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए संसद में विधेयक पेश किया है जिसे लोकसभा पारित कर चुकी है और राज्यसभा में यह अभी लंबित है। इस सरकार ने मेहरम के बिना ही मुस्लिम महिलाओं को हज पर जाने की अनुमति भी दी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।