BREAKING NEWS

आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾

भारत- ईयू की भागीदारी आर्थिक पुनर्निमाण और मानव- केन्द्रित वैश्वीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों के और अधिक विस्तार के मसयबद्ध कार्यक्रम के लिए एक ‘‘कार्रवाई- उन्मुख’’ एजेंडा तैयार किये जाने पर जोर दिया। 

मोदी ने 15वें ईयू- भारत शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि वह ईयू के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आपसी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिये एक दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिये। 

मोदी ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें आपसी रिश्तों का विस्तार करने का काम तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए एक कार्रवाई- उन्मुख एजेंडा तैयार करना चाहिये।’’ 

प्रधानमंत्री ने ईयू और भारत को ‘‘स्वाभाविक भागीदार’’ बताते हुये हा कि यह भागीदारी दुनिया में शांति और स्थायित्व के लिये फायदेमंद है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूरोपीय संघ दोनों हीसार्वभौमिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दोनों की लोकतंत्र, बहुलवाद, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का सम्मान, समावेशी, बहुपक्षवाद, स्वतंत्रता और पारदर्शिता जैसे मूल्यों में आस्था है।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत- ईयू की भागीदारी आर्थिक पुनर्निमाण और मानव- केन्द्रित वैश्वीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा ऊर्सुला वान डेर लेयेन ने किया। 

ईयू भारत के लिये रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण समूह है। ईयू एक समूह के तौर पर 2018 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था। वर्ष 2018- 19 में भारत का ईयू के साथ द्विपक्षीय व्यापार 115.6 अरब डालर का रहा। इसमें भारत से निर्यात 57.17 अरब डालर और आयात 58.42 अरब डालर का रहा।

World Youth Skills Day : PM मोदी बोले-कौशल के प्रति आकर्षण देता है जीने की ताकत