सवा सौ करोड़ की आबादी वाले भारत के दो शहर मुंबई और कोटा दुनिया के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहरों में शामिल हो गए हैं. यह बात संयुक्त राष्ट्र के आवास आंकड़ों के आधार पर कही गयी है इस सूची में बांग्लादश की राजधानी ढाका पहले स्थान पर रही |
माना जाता है की राजस्थान के कोटा शहर में लगभग १३००० लोग प्रति वर्ग किलोमीटर रहते है जो कि सूची के हिसाब से सातवे स्थान पर है वही देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई दूसरे स्थान पर है जहाँ ३२७०० लोग प्रति वर्ग किलोमीटर रहते है | सूची के अनुशार मनीला चौथे स्थान पर , मोरक्को का कासाब्लांका पांचवें , नाइजीरिया का लागोस छठे स्थान सिंगापुर आठवें और इंडानेशिया का जकार्ता शहर नौवें नंबर पर रहा |
डब्ल्यूईएफ का कहना है, इसकी अलग-अलग वजह हो सकतीं हैं कि बड़ी संख्या में लोग शहरी क्षेत्रों में क्यों रह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह सामान्य सी सचाई है कि शहरों में ही काम है | दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी इस समय शहरी क्षेत्रों में रह रही है और संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि 2050 तक यह अनुपात बढ़कर 66 प्रतिशत हो जायेगा जिसमें से एशिया और अफ्रीका में ही 90 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है