LIVE : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 BJP ने रचा इतिहास, हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

LIVE : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 BJP ने रचा इतिहास, हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे आरंभ हुई। मतगणना के साथ ही दो केन्द्रीय मंत्रियों राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत 223 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे आरंभ हुई। मतगणना के साथ ही दो केन्द्रीय मंत्रियों राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत 223 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला हो जाएगा। मतगणना के लिये करीब 30 स्थानों पर 90 केन्द्र बनाए गए हैं। रियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान हुआ था, जिसमें 1.80 करोड़ मतदाताओं में से 70 फीसदी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 
LIVE UPDATE  :-

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Haryana Election Results 2019) पर बीजेपी की जीत हो चुकी है। 
-अंबाला:  रतनलाल कटारिया – भाजपा – जीते – अंतर तीन लाख 12 हजार 374 मत  – सैलजा को हराया 

-भिवानी-महेंद्रगढ़:  धर्मबीर सिंह – भाजपा – जीते – अंतर चार लाख 34 हजार 877 – श्रुति चौधरी को हराया 

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर – भाजपा – जीते – पांच लाख 51 हजार 510  – अवतार भड़ाना व नवीन जयहिंद को हराया 

-गुरुग्राम: राव इंद्रजीत – भाजपा – जीते – तीन लाख 54 हजार 169  – कैप्टन अजय यादव को हराया 
-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बृहस्पतिवार को आए लोकसभा चुनाव परिणामों में हार का सामना करना पड़ा। हुड्डा को सोनीपत सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद्र कौशिक ने हराया। 
-अभी तक भाजपा के अरविंद शर्मा 2636 मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर सबसे कम हार-जीत का अंतर रहने वाला है। 
-हिसार में दुष्यंत चौटाला ने हार स्वीकार करते हुए भाजपा के बृजेंद्र सिंह को बधाई दी। 
-अम्बाला में भाजपा के रत्नलाल कटारिया, कांग्रेस की कुमारी सैलजा से 3 लाख 27 हजार 305 वोट से आगे चल रहे हैं। 
-भिवानी में भाजपा के धर्मबीर सिंह 4 लाख 35 हजार 262 वोट से आगे चल रहे हैं।
-गुड़गांव में राव इंद्रजीत 3 लाख 82 हजार 067 वोट से आगे चल रहे हैं।  
-फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुज्जर 6 लाख 584 वोट से आगे हैं। 
-करनाल में संजय भाटिया 6 लाख 54 हजार 269 वोट से आगे हैं। 
-कुरुक्षेत्र में नायब सिहं सैनी 3 लाख 82 हजार 039 वोट से आगे हैं। 
-सिरसा में भाजपा की सुनीता दुग्गल 3 लाख 6 हजार 366 वोट से आगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।