PM मोदी सहित देश के कई मुख्यमंत्रियों ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

PM मोदी सहित देश के कई मुख्यमंत्रियों ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

NULL

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं देशसेवा में समर्पित जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें हमारे राष्ट्र के लिए समर्पित लंबा और स्वस्थ्य जीवन दे।

उन्होंने लिखा है, जबसे उनका कार्यकाल शुरू हुआ है, राष्ट्रपति जी ने अपने सरल और दयालु स्वभाव के माध्यम से स्वयं को भारत के लोगों का प्रिय बना लिया है।

मोदी ने कोविंद को उनके 72 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, मैंने हमेशा पाया है कि राष्ट्रपति जी 125 करोड़ भारतीयों, खास तौर गरीबों और वंचितों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील हैं।

वकील, अनुभवी राजनीतिक प्रतिनिधि तथा भारतीय सार्वजनिक जीवन और समाज में समतावाद और एकता के समर्थक रामनाथ कोविंद का जन्म एक अक्तूबर, 1945 को कानपुर के निकट, उत्तर प्रदेश के परौंख गांव में हुआ। 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले, कोविंद ने 16 अगस्त, 2015 से 20 जून, 2017 तक बिहार राज्य के 36वें राज्यपाल के रूप में कार्य किया। कोविंद ने कानपुर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और कानपुर विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एलएलबी की उपाधियां प्राप्त कीं।

वर्ष 1971 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में प्रवेश किया। कोविन्द वर्ष 1977 से 1979 तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केन्द्रीय सरकार के अधिवक्ता तथा वर्ष 1980 से 1993 तक उच्चतम न्यायालय में केन्द्रीय सरकार के स्थायी परामर्शक थे। वह साल 1978 में भारत के उच्चतम न्यायालय के एडवोकेट-ऑन-रिकार्ड बने। उन्होंने 1993 तक लगभग 16 वर्ष तक दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस की।

kovind uttrakhand

कोविंद अप्रैल, 1994 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने मार्च, 2006 तक उच्च सदन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अनुसूचित जातिाअनुसूचित जनजाति कल्याण पर संसदीय समिति, गृह मंत्रालय पर संसदीय समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर संसदीय समितिअ सामाजिक और न्याय अधिकारिता पर संसदीय समितिअ तथा विधि और न्याय पर संसदीय समिति जैसी संसदीय समितियों में सदस्य के रूप में कार्य किया।

पीएम मोदी के अलावा देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के 72वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करती हूं।

भाजपा नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, भारत के राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।