शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए उनका बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2020
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूतों वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए उनका बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!’’
मातृभूमि की स्वतंत्रता को अपने जीवन का ध्येय बना कर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
इनके राष्ट्र प्रेम की अद्वितीय मिसाल से देश सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा। pic.twitter.com/ZOUJiliThb
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 23, 2020
वहीं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मातृभूमि की स्वतंत्रता को अपने जीवन का ध्येय बना कर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्र प्रेम की अद्वितीय मिसाल से देश सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।
शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगायी।
यह तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें सदैव राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/Qy080idula— Amit Shah (@AmitShah) March 23, 2020
गृहमंत्री अमित शाह ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगायी। ये तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें सदैव राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर विनम्र अभिवादन। pic.twitter.com/LIxMGBHVSg
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 23, 2020
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने ट्वीट में लिखा, “भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर विनम्र अभिवादन।” बता दें कि 1931 को आज ही के दिन ब्रिटिश हुकूमत ने इन तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी ।