CISF के स्थापना दिवस पर बोले मोदी- साहसी कर्मियों और उनके परिवार का अभिनंदन करता हूं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के मौके पर बल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका अहम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के मौके पर बल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका अहम है। भारत के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक, सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी और इसे महत्वपूर्ण सरकारी तथा औद्योगिक भवनों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। 

मोदी ने 2019 में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दिए अपने भाषण को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर उनके साहसी कर्मियों और उनके परिवार का अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका की बड़ी अहमियत है। 2019 में, मैंने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की थी और तब मैंने यह कहा था।’’ 

Desk Team