पडोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही आज एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया एवं मोर्टार दागे जिसमें तीन अधिकारी सहित पांच सैन्यकर्मी घायल हो गये।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में बिना किसी उकसावे के सुबह सात बजे से पाकिस्तानी सेना ने छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और मोर्टार दागे।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मजबूती, प्रभावी और उचित तरीके से जवाब दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी और गोलाबारी में तीन अधिकारियों सहित सेना के पांच सैन्यकर्मी घायल हो गये। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रणरेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।