नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर में देश के पहले National Sports University बनाने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अध्यादेश को आज यहां मंजूरी दे दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया , ‘‘ राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश , 2018 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 23 मई को इम्फाल में पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी दी थी। विज्ञप्ति के मुताबिक ‘‘ राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश , 2018 National Sports University विधेयक 2017 की तर्ज पर होगा जिसे 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में पेश किया गया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।