पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद सोमवार को फिर बढ़ोतरी हुई। वहीं शनिवार तक लगातार 21 दिन तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोग त्रस्त है और पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा सरकार जनता पर वार कर रही है।
कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है।
कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
आप भी इसका हिस्सा बनिए। pic.twitter.com/CWPpdXOrpc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2020
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है। कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। आप भी इसका हिस्सा बनिए।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की गई है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आइये #SpeakUpAgainstFuelHike campaign से जुड़ें।”