कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “काउंट डाउन…. हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।” उन्होंने दावा किया, ”इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है।
INX मीडिया मामले में चिदंबरम को मिली NBW के खिलाफ अपील वापस लेने की अनुमति
सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।” कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।


Download Android App
Download iOS App



