रॉबर्ट वाड्रा ने BJP सरकार की आलोचना की ,कहा - लोकतंत्र को तानाशाही में न बदलें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

रॉबर्ट वाड्रा ने BJP सरकार की आलोचना की ,कहा – लोकतंत्र को तानाशाही में न बदलें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को तानाशाही में नहीं बदलने देना चाहिए। 
पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी कांग्रेस महासचिव गांधी को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए उन्हें सोनभद्र जाने से रोक दिया गया। इस सप्ताह यहां 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांधी यहां सड़क पर धरने पर बैठ गईं थी और वह आगे जाने की अनुमति मांग रहीं थी। इसके बाद उन्हें एक गेस्टहाउस में भेज दिया गया। 
वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ जिस तरह से मेरी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। गिरफ्तारी के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया।’’ 
उ‍न्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग है। वाड्रा ने कहा, ‘‘ क्या मृतक के परिवार से मिलने जाना अपराध है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ क्या यह सरकार सच के साथ खड़ी सभी आवाज को दबाना चाहती है। सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को लोकतंत्र ही बने रहने देना चाहिए न कि इसे तानाशाही में बदलना चाहिए।’’ 
सोनभद्र के घोरावाल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हो गए थे। प्रधान समर्थकों ने कथित रूप से आदिवासियों पर फायरिंग की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।