कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतिओ की वजह से पिछले चार महीने में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी गयी जिसके कारण इन परिवारों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है।
गांधी ने कहा ‘पिछले चार महीनों में क़रीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियाँ गँवायी हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोत्रगारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में विस्तृत आंकड़ा दिए और कहा ‘अब सच्चाई जग त्राहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1,90,00,000 नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई।
पिछले 4 महीनों में क़रीब 2 करोड़ लोगों ने नौकरियाँ गँवायी हैं। 2 करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है।
फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता। pic.twitter.com/xXagwu5Ytx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 19, 2020
अकेले जुलाई माह में 50,00,000 नौकरी गई। खेती और कन्स्ट्रक्शन में 41,00,000 नौकरी गई। कुल 14,00,00,000 से अधिक नौकरी गई। भाजपा ने देश की रोत्री रोटी पर ग्रहण लगाया।‘‘