सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दुनिया केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का सत्याग्रह के रूप में गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं का जीवंत उदाहरण देख रही है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गुरु गोविंद सिंह का वीरतापूर्ण जीवन हमें न्याय के लिए लड़ाई में त्याग के मूल्य की शिक्षा देता है। हमारे किसान भाई-बहनों का सत्याग्रह जारी है। दुनिया गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के जीवंत उदाहरण की साक्षी बन रही है। प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं।’’
The heroic life of Guru Gobind Singh ji has taught us the value of sacrifice in the fight for justice. As our farmer brothers-sisters continue their Satyagraha, the world witnesses live example of his teachings.
Greetings on Prakash Utsav.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2021
गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। उनका जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।