कोविड तो बस बहाना है, ‘न्यूनतम शासन और अधिकतम निजीकरण’ मोदी सरकार की सोच है : राहुल गांधी

Summary :

राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण’ इस सरकार की सोच है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। इस क्रम में उन्होंने रोजगार नियंत्रण के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण’ इस सरकार की सोच है।

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार की सोच – न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ-मुक्त’ बनाना है, युवा का भविष्य चुराना है, ‘मित्रों’ को आगे बढ़ाना है।’’ राहुल गांधी ने जो खबर साझा की है उसके मुताबिक, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने नयी सरकारी नौकरियों के सृजन पर रोक लगा दी है।

केजरीवाल बोले- टेस्टिंग बढ़ने से दिल्ली में बढ़े हैं कोरोना मामले, आंकड़ों की नहीं है चिंता

Desk Team