भारत में पेमेंट सर्विस को शुरू करना चाहता है वॉट्सएप, BJP से प्लेटफार्म का है नेक्सस : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “अमेरिका के टाइम पत्रिका ने वॉट्सएप और भाजपा की गठबंधन का खुलासा किया है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच शनिवार को राहुल ने सोशल मीडिया वॉट्सएप पर मोदी सरकार के कथित नियंत्रण का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप पर भाजपा का नियंत्रण है।

उन्होंने कहा कि वाट्सएप का इस्तेमाल करीब 40 करोड़ भारतीय करते हैं। वाट्सएप चाहता है कि इस प्लेटफार्म का उपयोग भारत में भुगतान के जरिए किया जाए, जिसके लिए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमति की जरुरत है, इस तरह से बीजेपी का वॉट्सएप के ऊपर पकड़ है।

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है यह खबर भारत में फेसबुक और वॉट्सएप के बिजनेस और हेट स्पीच से जुड़ी है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि "अमेरिका के टाइम पत्रिका ने वॉट्सएप और भाजपा की गठबंधन का खुलासा किया है। 40 करोड़ भारतीय यूजर वाला वॉट्सएप पेमेंट सर्विस भी शुरू करना चाहता है, इसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी जरूरी है। इस तरह वॉट्सऐप पर भाजपा के नियंत्रण का पता चलता है।"

Desk Team