तीन तलाक पीड़ित महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए आज इफ्तार का आयोजन करने जा रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की इफ्तार राजनीतिक लाभ के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इफ्तार के आयोजन को लेकर वह कांग्रेस के साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से इफ्तार का आयोजन किया गया है। पार्टी दो वर्षों के अंतराल के बाद इफ्तार दे रही है। नकवी ने कहा, “राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। बहरहाल, मैं जरूररमंद लोगों के लिए इफ्तार दे रहा हूं। वैसे, हम उनके साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं।”
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।