PM मोदी के वीडियो सन्देश पर शशि थरूर ने साधा निशाना, कहा- भविष्य की कोई दृष्टि नहीं

Summary :

थरूर ने ट्वीट कर कहा कि “प्रधान शोमैन को सुनिए। लोगों की पीड़ा, उनके बोझ, उनकी वित्तीय चिंताओं को दूर करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी करने के बाद से ही विपक्षी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। पी चिदंबरम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के उस संदेश की निंदा की है, जिसमें उन्होंने रविवार रात नौ बजे सभी से बत्ती जलाने का आग्रह किया है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में भविष्य की कोई दृष्टि नहीं है।

थरूर ने ट्वीट कर कहा कि “प्रधान शोमैन को सुनिए। लोगों की पीड़ा, उनके बोझ, उनकी वित्तीय चिंताओं को दूर करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। भविष्य के बारे में कोई दृष्टि नहीं कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद वह क्या कुछ करने का निर्णय ले रहे हैं। भारत के फोटो-ऑप प्रधानमंत्री द्वारा सिर्फ एक फील-गुड का माहौल।”

शिवसेना ने निजामुद्दीन में हुई धार्मिक सभा को बताया ‘अमानवीय’ कृत्य

वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री  के वीडियो संदेश को निराशाजनक करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रतीकात्मक चीजे महत्वपूर्ण हैं लेकिन विशेषज्ञों एवं अर्थशास्त्रियों की विवेकपूर्ण सलाह को सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कामकाजी वर्ग, कारोबारी और दिहाड़ी मजदूर निराश हुए जो आर्थिक विकास के लिए कुछ कदमों की उम्मीद लगाए हुए थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की।

Desk Team