ब्रसेल्स : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यहां यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रतिनिधि फेडेरिका मोघरिनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा , व्यापार व निवेश सहित विभिन्न मुद्दों पर ‘ सार्थक ’ चर्चा की। स्वराज चार देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को बेल्जियम पहुंची। इससे पहले वह फ्रांस , इटली व लक्जमबर्ग गयी थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया ,‘ सुषमा ने ईयू उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघरिनी से मुलाकात की। भारत – यूरोपीय संघ रणनीतिक भागीदारी की मौजूदा संभावनाओं के समुचित दोहन पर अच्छी चर्चा हुई। ’ दोनों नेताओं ने भारत – ईयू शिखर सम्मेलन 2017 के फैसलों के कार्यान्वयन पर भी विचार विमर्श किया। प्रवक्ता के अनुसार दोनों नेताओं ने विदेश नीति , व्यापार , निवेश व सुरक्षा मुद्दों पर विचार विमर्श किया। भारत व यूरोपीय संघ 2004 से ही रणनीतिक भागीदार हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।