जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक युवक पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर है।” उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नगीना बानो के तौर पर हुई है। अधिकारी के अनुसार, विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।