रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि जनता को यह हक है कि वह तय करे कि उनके द्वारा दिये गए टैक्स का खर्च विकास की राह में किस प्रकार हो क्योंकि बन्द कमरे में तैयार किये गए बजट से राज्य का भला नहीं हो सकता है। आज सिमडेगा में आयोजित प्रमण्डल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिये हमारी सरकार पिछले विथ वर्ष से ही जनता के बीच जाकर उनके सुझावों को बजट में शामिल कर बजट बना रही है। अगामी विथ वर्ष के लिये भी इसी प्रकार तैयारी चल रही है। प्रमण्डल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी का उद्देश्य जनता के तर्क संगत सुझावों को बजट में शामिल कर जनभागीदारी और पारदर्शी तरीके से बजट बनाना है। जनता को सरकार के कायो’ के बारे में जानने का पूरा हक है। इस तरह के आयोजन से हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
दास ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवथा तथा आज की जरूरत के मुताबिक सुधार सरकार का उद्देश्य है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव किये हैं। राज्य की गरीबी का कारण अशिक्षा एवं अंधविश्वास भी है। शिक्षा सारी समस्याओं का हल है। शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों का विकास, शारीरिक एवं मानिसक क्षमता विकसित करना, महापुरुषों की जीवनी को पाठक्रम में शामिल करने का कदम इस सरकार ने उठाया है। उच्च शिक्षा को बढ़वा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग का गठन कर पांच नये विश्वविद्यालय खोले गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से राज्य में मौन क्रान्ति संभव हुई है। महिलाओं की उद्यमशीलता, मेहनत, ईमानदारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का इस्तेमाल राज्य के विकास में हो, इसके लिए मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड बनाकर 32 हजार विलेज कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि 2022 तक समृद्ध एवं स्वच्छ भारत निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सपनों को साकार करना है। तेजस्विनी तथा सबला योजना से पूरे राज्य को आच्छादित कर पलायन, अशिक्षा एवं बेरोजगारी से महिलाओं को निकालकर सबल बनायेंगे।
उन्होंने नौजवानों को संबोधित करते हुये कहा कि वे स्वरोजगार की ओर प्रेरित हों। उन्होंने अगामी बजट में सभी प्रखण्डों में कोल्ड रूम तथा प्रत्येक जिले में एक-एक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास हेतु पैसों के साथ-साथ विजन भी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ छला है। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में झारखण्ड आज विकास की अंगड़ई ले रहा है। कार्यक्रम को विकास आयुक्त अमित खरे, सचिव अविनाश कुमार, सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत कई अधिकारियों ने संबोधित किया।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।