इस वर्ष भारत का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने जा रहा है आपको बात दे कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस एक अहम राष्ट्रीय पर्व है। और देश जल्द ही राजधानी दिल्ली में आयोजित खास परेड के इंतजार में हैं। दरअसल इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर पहली बार एक साथ 10 देशों के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
दरअसल इसके पीछे सरकार की सोच अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि मजबूत करना है। ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों को भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। अभी तक सिर्फ एक या दो ही राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया जाता रहा है। जिन 10 देशों को न्यौता भेजा गया है उनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं। इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
> थाईलैंड पीएम जनरल प्रयुत चान-ओ-चा
आपको बता दे कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा गणतंत्र दिवस परेड पर भारत के मुख्य अतिथियों में से एक हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा के बाद दूसरे थाई प्रधानमंत्री हैं। जो गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेंगे। वह 2012 में भारत की मुख्य अतिथि थी।
> आंग सान सू की
आंग सान सू की पहली बार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। हालांकि उन्होंने भारत से ही शिक्षा ग्रहण की है। वह दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक हैं।
> ली सियन लूंग
प्रधानमंत्री ली सियन लूंग सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री ली से पहले साल 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग भी समारोह में आ चुके हैं।
> कंबोडिया पीएम हुन सेन
कंबोडिया के पीएम हुन सेन भी आएंगे। उनसे पहले किंग नोरोडोम 1963 को भारत आए थे।
> इंडोनेशिया राष्ट्रपति जोको विडोडो
इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष को तीसरी बार भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बनने का मौका मिला है। उनसे पहले 1950 में राष्ट्रपति सुकर्णो और साल 2011 में राष्ट्रपति सुसीलो बामबांग युधोयोनो आए थे।
> नजीब रजाक
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक भी 10 मुख्य अतिथियों की सूची में हैं। प्रधानमंत्री रजाक की यह दूसरी भारत यात्रा होगी।
> फिलीपींस राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते
फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते को निमंत्रण दिया गया है। वह भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले पहले फिलीपींस के नेता होंगे।
> ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया
ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया पहली बार साल 2012 में आसियान देशों के सम्मेलन में भारत आए थे। जिसके बाद पहली बार ही वह भारत के मुख्य अतिथि बन भारत आएंगे।
> गुयेन शुआन फुक
प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक वियतनाम से दूसरे नेता हैं जो गणतंत्र दिवस समारोह में भारत आएंगे। उन से पहले साल 1989 में जनरल सेक्रेटरी गुयेन लिन्ह भी भारत आ चुके हैं।
> थॉन्गलौन सिसोलिथ
लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ का नाम भी 10 मुख्य अतिथियों की सूची में है। लाओस से वह पहले प्रतिनिधि होंगे जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।