BREAKING NEWS

उमेश पाल हत्याकांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, शूटर मोहम्मद गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर ◾खालिस्तान पर वार... Amritpal फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानें अब तक क्या-क्या हुआ? ◾पंजाब सरकार निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारी करना बंद करे - SGPC प्रमुख◾‘10 लाख नौकरियों का ऐलान...BJP को बताया 40% कमीशन की सरकार’, कर्नाटक में राहुल ने फूंका चुनावी बिगुल ◾UP power strike: बिजली हड़ताल नुकसान पर HC सख्‍त, सरकार से मांगा हिसाब; कहा-लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं◾MSP मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात◾PM आवास योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर ED की महाराष्ट्र के 9 जगहों पर छापेमारी ◾Delhi Assembly: विधानसभा में मनीष सिसोदिया को लेकर हुआ हंगामा, AAP को BJP ने भी पोस्टर से दिया जवाब◾कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद विजय संकल्प यात्रा रद्द◾लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी◾कर्जमाफी व पेंशन संबंधी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में एक और आंदोलन करना पड़ेगा : SKM◾उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस ◾ राजनीतिक इतिहास में काले दिन के तौर पर कांग्रेस ने मनाया आज गद्दार दिवस◾राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित◾US Banking Crisis: सिग्नेचर बैंक को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक, जानें कितने में होगी डील ◾अलर्ट! झारखंड में H3N2 इन्फ्लूएंजा के दो मरीज मिले, कोविड मरीजों की संख्या 10 हुई ◾ 'लिव-इन’ संबंधों के पंजीकरण संबंधी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मुर्खतापूर्ण बताकर किया खारिज ◾तमिलनाडु सरकार महिलाओं के लिए हजार रुपये माह सहायता योजना करेगी आरंभ, जानें कब से होगा लागू◾अमृतपाल विवाद में SAD की एंट्री, हरसिमरत कौर बोलीं: पंजाबियों को बदनाम कर रही है केंद्र व राज्य सरकार ◾ राहुल के बयान को लेकर हरदीप पुरी ने किया हमला - आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है◾

TOP 5 NEWS 06 FEBRUARY : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

1 - CORONA VACCINE : मार्च से आम लोगों को लगने लगेगी वैक्सीन

टीकाकरण के पहले चरण मे पूरे देश में हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। इसके बाद अब फ्रंट लाइन वॉरियर्स को टीका लगाया जा रहा है जिसमें पुलिस कर्मी, सुरक्षा बलों के लोग शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संसद में कहा कि मार्च के महीने में आम लोगों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। इस चरण 50 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि टीकाकरण की टाइमलाइन को भी बढ़ाना पड़ेगा जो अब तक सिर्फ 50 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लिए सीमित है। उन्होंने कहा, "पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद, तीसरा चरण शुरू होगा जिसमें 50 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि वैक्सीनेशन के इस चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र को उन लोगों को टीका लगेगा जिन्हें कोरोना वायरस के जोखिम खतरा अधिक है। 

2 - FARMER'S PROTEST : किसानों का देशव्यापी चक्का जाम आज, दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने के लिए संगठनों ने आज देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, चक्का जाम का असर राजधानी दिल्ली में नहीं होगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि 'चक्का जाम' के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। 'चक्का जाम' शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किये जाने का प्रस्ताव है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। 

3 - YELLOW ALERT : बिहार में येलो अलर्ट जारी, गरज के साथ कई जगहों पर बारिश के आसार 

बिहार में कई जगहों पर धूप खिली है तो कई जगहों पर बादलों की लुकाछिपी जारी है। बदल रहे मौसम में राज्य के कई हिस्सों में गरज तड़क के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। पटना में भी आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार की शाम में मौसम में बदलाव का असर चंपारण के इलाके में दिखने लगा है। आंधी-पानी और गरज तड़क की स्थिति रहेगी। उत्तर पश्चिमी बिहार, उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पूर्व बिहार में इसका असर ज्यादा दिखेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में भी तेज हवा के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्वी उत्तरप्रदेश व उसके आसपास प्रति चक्रवात की स्थिति है। 

4 - अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने पर कांग्रेस में मतभेद

पार्टी के कई नेता जहां राम मंदिर के निर्माण के लिए पैसे दे रहे हैं, वहीं कई नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने राजस्थान में पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की तरफ से चंदा इकट्ठा करने की मुहिम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के अंदर कोर मुद्दों पर संवाद की जरूरत को उजागर करता है। मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करना एक बार फिर कोर मुद्दों पर कांग्रेस के अंदर संवाद की जरूरत को उजागर करता है। कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। क्या सेक्युलर का मतलब चर्च और सरकार को अलग करना है या सर्वधर्म संभाव का पालन करना है? दरअसल, राजस्थान एनएसयूआई के राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने को लेकर पार्टी में कई नेता पहले ही अंदरूनी तौर पर सवाल उठा चुके हैं। 

5 - बिहार : कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज से शुरू

केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण पूरे होने के पूर्व ही दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड कर्मी, नगर निगम कर्मी, सैनिक, रेलवे, स्वास्थ्य शोध, ऊर्जा, मानव संसाधन आदि विभागों के कर्मियों का टीका लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में सात फरवरी तक दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण के लिए निबंधन होगा। राज्य में अबतक 1 लाख 99 हजार फ्रंटलाइन वर्कर का निबंधन दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण को लेकर किया गया है। इस संख्या में अभी बढ़ोतरी होगी।