वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को कहा कि जब इन दोनों कैब सेवा प्रदाता कंपनियों ने इतना बंटाधार कर दिया है तो फिर देश की अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर का आंकड़ा कैसे पार करेगी।
सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी का अर्थशास्त्र है कि जो कुछ अच्छा है वो हमने किया है । निर्मला सीतारमण का अर्थशास्त्र है कि जो बुरा है वो दूसरों ने किया है। फिर जनता ने आपको क्यों चुना है?” उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया, “मोदी जी के ट्विटर फॉलोवर पांच करोड़ पार, अर्थव्यवस्था करेंगे पांच हजार अरब डॉलर के पार, लेकिन कैसे? युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, क्या इसके लिए भी आप ठहराएंगे विपक्ष को जिम्मेदार? ओला, उबर ने सब कर दिया बंटाधार।”
प्लास्टिक पर प्रतिबंध: जयराम रमेश बोले- यह केवल सुर्खियां बटोरने और पर्यावरण संबंधी वास्तविक रिकॉर्ड को छिपाने के लिए है
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है क्योंकि लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को तरजीह दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



