केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’
There is No HERO Without HER!
The spread of COVID-19 brought to the fore selfless and determined role of #NariShakti during the crisis.
This Women’s Day, we salute our 6 million+ women health workforce for their unequivocal contribution in India’s fight against Corona. @WHO pic.twitter.com/OESgpjhgSZ
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 8, 2021
उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में आठ मार्च को मनाया जाता है।