BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

'कालेधन' को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करें कार्यकर्ता : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा के खिलाफ समूचे राज्य में 'कालाधन लौटाओ' प्रदर्शन करने का आग्रह किया। पार्टी प्रमुख ने बंगाल में भाजपा द्वारा 'कट मनी' के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के जवाब में आंदोलन करने का आग्रह किया है। 

ममता ने भगवा पार्टी पर आम लोगों को 'कट मनी' के संदर्भ में गुमराह करने और इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए 'कालाधन लौटाने' की मांग को मुद्दा बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के सभी प्रशासनिक ब्लॉकों में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा। 

उन्होंने कहा, 'मेरा नेक इरादा है। मैंने पार्टी के लोगों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आम लोग हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न हों। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाना हम जैसी गरीबों की सरकार का कर्तव्य है। लेकिन अब भाजपा के गुंडे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से कट मनी लौटाने को कह रहे हैं।' 

ममता ने तृणमूल शहीद दिवस की रैली पर कहा, 'उनसे पहले कालाधन लौटाने लाने के लिए कहिए।' 

उन्होंने कहा, 'उन्होंने चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये खर्च किए। यह पैसा कहां से आया? दिल्ली में उनका पार्टी कार्यालय 10 सितारा होटल की तरह है। इसके लिए बेशुमार पैसा ये कहां से लाए? नोटबंदी के बाद उन्होंने बंगाल में संपत्ति कहां से खरीदी? इनके पास अकूत कालाधन है। मैं तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 26, 27 जुलाई को सभी ब्लॉकों पर विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह करती हूं और भाजपा नेताओं से मांग करती हूं कि वे लोगों का धन लौटाएं।'

 

ममता बनर्जी ने कहा कि उनका संदेश सिर्फ उनकी पार्टी के लिए नहीं है, बल्कि सामान्य रूप से सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ ही राज्य के सरकारी अधिकारियों के लिए है, ताकि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल सके। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि वाममोर्चा ने अपने शासनकाल में लोगों से जो 'कट मनी' ली थी, उनका एक भी पैसा नहीं लौटाया। वाममोर्चा ने राज्य में 34 साल तक शासन किया है।