बिहार में चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के मामले में अब दिल्ली में भी राजनीति गरमा रही है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार यानि आज को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के आवास पर प्रदर्शन किया।
उन्नाव जेल में तमंचा लहराते कैदियों का वीडियो वायरल, 4 जेलकर्मियों पर एक्शन
हाथों में सरकार के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, जिसने बाद में विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि बिहार में चमकी बुखार से लगभग 150 से अधिक बच्चों की जान चली गई है।


Download Android App
Download iOS App



