जम्मू कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र सहित कश्मीर संभाग में बादल छाये रहने के चलते पारे में कई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जबकि एक दिन पहले ही यहां दशक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि बादल छाये रहने के कारण समूची कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में कई डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी। जम्मू क्षेत्र में रात के तापमान में उल्लेखनीय सुधार दिखा जबकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले 24 घंटे में रूंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया।
अधिकारी ने कहा कि घाटी में अधिकतर स्थानों पर पारा जमाव बिंदू से रूपर बना रहा जिससे यहां के निवासियों को ठंड से थोड़ राहत मिली। पर्यटन के लिये मशहूर रिजॉर्ट गुलमर्ग एवं पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे रहा। अधिकारी ने बताया कि स्कीइंग के लिये मशहूर गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में यह शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जो नवंबर के महीने में बीते 10 साल में सबसे कम तापमान था। चार दिन के बाद पहली बार श्रीनगर में तापमान शून्य से रूपर बना रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.2 डिग्री सेल्सियस और 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उथर कश्मीर के कुपवाड़ में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह में शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि निकटवर्ती करगिल में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान बना रहा। मौसम विभाग ने आज से कुछ दिन में राज्य में दूर दराज के इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।