जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को लोगों से लड़कियों के लिए भेदभाव मुक्त समाज बनाने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस वर्ष ‘स्त्री शक्ति: अलिखित और अबाध’ के विषय पर ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जा रहा है।
अपने संदेश में मलिक ने लोगों से दुनिया भर में लड़कियों को पेश असमानताओं और भेदभाव के खिलाफ चल रही वैश्विक मुहिम से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों के अस्तित्व, संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए समन्वित और एकजुट होकर प्रयास करने की जरुरत है।
पाक सेना ने राजौरी में किया संघर्ष विराम उल्लंघन, भारतीय जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में बाल लिंगानुपात में लगातार गिरावट को नियंत्रित करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना लागू की जा रही, जिससे लड़कियां शिक्षित और सक्षम हो सकें। मलिक ने जोर दिया कि महिला-केंद्रित नीतियों को बनाने और उनपर अमल करने की आवश्यकता है।