जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक , भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी अब भी जारी है।
आपको बता दे कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आज नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबनी थानाक्षेत्र में गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी इसी जिले के झांगर के अग्रिम इलाके में गोलियां चलायी थीं।
एक हफ्ता पहले पाकिस्तानी सैन्यबलों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू और पुंछ जिलों में 15-17 नवंबर के बीच संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन किया था।