जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और जम्मू में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद एक बड़ी त्रासदी टल गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि जम्मू में आतंकवादियों की मौजूदगी को जड़ से खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जम्मू पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा, “वे (जैश आतंकी) ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादियों को इनकी आपूर्ति करने, 15 अगस्त से पहले जम्मू में एक वाहन आधारित आईईडी विस्फोट और देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण लक्ष्यों की टोह लेने की योजना बना रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमले की साजिश रच रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में मारे जाने से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।अधिकारियों ने कहा कि रात भर चली मुठभेड़ उस समय शुरू हुई थी जब एक इमारत में छिपे दो आतंकवादियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर “अंधाधुंध” गोलीबारी शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App



