जम्मू कश्मीर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख विजया राहटकर ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महिला सशक्तिकरण का समर्थन करती है और यह राज्य में पंचायत स्तर पर महिलाओं को 33 प्रतिशत से ‘‘कहीं अधिक’’ आरक्षण देगी।
हाल में जम्मू कश्मीर में पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण को स्वीकृति मिली है। राहतकर ने कहा कि भारत में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को ‘‘उनका वाजिब हक’’ देती है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी करेगी पंचायत चुनाव का बहिष्कार
उन्होंने कहा, ‘‘संसद और निकाय संस्थाओं में हमारे पास सर्वाधिक महिला सदस्य हैं। यहां पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण है, लेकिन हम इससे भी अधिक देने की कोशिश करेंगे जैसा कि हम समूचे देश में कर रहे हैं।’’
बिहार एवं मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में पंचायत में पहले से ही महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण है। जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव आठ नवंबर और चार दिसंबर के बीच होने वाले हैं। वर्ष 2011 से राज्य में पंचायत चुनाव नहीं हुए थे।
शहरी निकायों के चुनाव एक अक्तूबर और पांच अक्तूबर के बीच होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



