पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के रविवार को गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कहा, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टर से हमले किये।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न करीब सवा तीन बजे बिनी किसी उकसाबे के भारतीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलबीरी की और मोर्टर से गोले दागे।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी की इस तरह की हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देती है।
जम्मू कश्मीर : PAK ने राजौरी में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की
शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ।
पाकिस्तान ने 24 और 25 जनवरी को भी एलओसी पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखते हुए छोटे हथियारों से गोलाबारी की और पुंछ के मेंढर सेक्टर में मोर्टार से गोले दागे।
इससे पहले 20 जनवरी को पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करार जवाब दिया।


Download Android App
Download iOS App



