जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है और 30 लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दलों को दाचन तहसील के होनजार गांव भेजा गया है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है।तथा घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवार के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।’’


Download Android App
Download iOS App



