जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दरदसन में बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि वन क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। एक एके-47 राइफल और तीन ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बीएसएफ ने ट्वीट कर बताया, “बीएसएफ के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशिष्ट जानकारी पर, कुपवाड़ा जिले के दरदसन में संयुक्त खोज अभियान शुरू किया था।
सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं
इस दौरान उन्होंने राइफल 790 आरडीएस के साथ, 1 एके 47 , 01 साइलेंसर, 8 डेटोनेटर, 3 चीनी ग्रेनेड, 3 एंटीना और 1 कम्पास के साथ वायरलेस सेट राइफल बरामद की।”सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। यह साफ है कि हथियारों के जखीरे की बरामदगी घाटी में शांति और स्थिरता को पटरी से उतारने के आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर देगी।


Download Android App
Download iOS App



