जम्मू एवं कश्मीर के दौरे के लिए बुधवार को विदेशी दूतों का दूसरा दल श्रीनगर पहुंच गया है। इस दल में 25 विदेशी दूत शामिल है। जो जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, इटली, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, उजबेकिस्तान, पोलैंड के दूतों के साथ-साथ यूरोपीय संघ (ईयू) के दूत हैं।
इससे एक महीने पहले ही राजदूतों के प्रतिनिधियों के एक दल ने केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। श्रीनगर और जम्मू प्रवास के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल व्यापारिक प्रतिनिधियों और अन्य लोगों से भी मिल सकता है।
जम्मू में आग लगने से ढही 3 मंजिला इमारत, 2 लोग घायल, बचाव अभियान जारी
प्रतिनिधिमंडल जम्मू में उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू से भी मुलाकात करेगा। इस दौरे से कुछ दिन पहले ही जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों- उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) लगाया गया था। प्रतिनिधिमंडल जिस होटल में ठहरेगा, उसके आसपास और पूरे श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



