जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक आईईडी (विस्फोटक) पाए जाने पर कुछ घंटों के लिए यातायात बंद कर दिया गया। अनंतनाग के वानपोह इलाके में सुरक्षा बलों को सुबह गश्ती के दौरान आईईडी मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने बाद में निष्क्रिय कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
NC, PDP ने कश्मीर में सामान्य हालात बताने पर केंद्र की आलोचना की
सूत्रों ने कहा कि संभवत: आईईडी आतंकवादियों ने लगाया था। राजमार्ग पर गुरुवार को एकतरफा यातायात के तहत श्रीनगर से जम्मू के लिए ही वाहन चल रहे हैं। आतंकवादियों को दोबारा संगठित होने की खबरों के बीच घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



