सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें दी गई सभी सुरक्षा एवं सुविधाएं वापस लिए जाने का एक बड़ा निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार के उच्चाधिकारियों ने बताया कि अलगाववादी नेताओं मीरवाइज फारुक, अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन, हाशिम कुरैशी और शबीर शाह को उपलब्ध सुरक्षा और वाहनों की सुविधा रविवार से वापस ले ली जायेगी।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेताओं को किसी भी कारण वश सरकार ने जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है, उसे वापस ले लिया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक अगर कोई और अलगावादी है जिसे सरकारी सुरक्षा अथवा सुविधाएं उपलब्ध है, तो प्रदेश पुलिस मुख्यालय इसकी समीक्षा करेगा और यह सुविधाएं तत्काल वापस ले ली जायेगी।
सर्वदलीय बैठक में पुलवामा हमले की कड़ी निंदा, कहा- सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं
बता दें कि पुलवामा में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में इन अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने की मांग उठी थी। ऐसे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 फरवरी को ही कहा था कि इन नेताओं की सुरक्षा वापस ली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




