14 फरवरी साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को एक पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में शामिल सुसाइड बाम्बर आदिल अहमद दर, शाकिर मागरे और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर्स को पनाह देने का आरोप है।
इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। अब तक इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहली गिरफ्तारी 28 फरवरी को की गई थी। एनआईए ने शाकिर मागरे को कश्मीर से गिरफ्तार किया था। शाकिर ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को शरण और अन्य सहायता दी थी।
उमर अब्दुल्ला हिरासत मामले में बहन की याचिका पर 5 मार्च को SC करेगा सुनवाई
गौरतलब है की पिछले साल 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी के हमले में भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस पूरे हमले को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रही एक बस को विस्फोटक भरी कार से टक्कर मार दी थी।
पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद यानी 26 फरवरी की सुबह इंडियन एयर फोर्स के लड़ाकू विमान पाकिस्तान के बालाकोट में स्थिल जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर बम भी गिराए। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में आतंकवादी ट्रेनर और सीनियर कमांडर मारे गए। इस कैंप को मसूद अजहर के साले मौलाना युसूफ अजहर चला रहा था।


Download Android App
Download iOS App



