जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईदगाह इलाके के गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की मौके पर ही मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आंतकवादियों ने श्रीनगर जिले के संगम ईदगाह इलाके में दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी के बाद तलाशी ली जा रही है।”
कश्मीर घाटी में आतंकियों ने डेढ़ घंटे के भीतर की 3 लोगों की हत्या, खास संदेश देने के लिए कर रहे नागरिकों की हत्या
घटना से दो दिन पहले मंगलवार को भी आतंकवादियों ने एक स्थानीय पंडित, एम.एल. बिंदरू, एक गैर-स्थानीय विक्रेता और कश्मीर में एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी थी। तीन दिन के अंदर आतंकियों ने 5 नागरिकों की हत्या कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



