श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक कार्यकर्ता को आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने पीडीपी कार्यकर्ता 65 वर्षीय मोहम्मद जमाल को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपुरा स्थित उनके घर में गोली मार दी।
मोदी और उनके गैंग के समक्ष चुनाव आयोग का समर्पण जाहिर : राहुल
उन्होंने बताया कि जमाल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



