जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Summary :

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खोज अभियान के दौरान ही, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान ही, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल पर मिले। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

Shopian encounter

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद तथा अन्य सामग्री मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले, शनिवार दोपहर को शोपियां में ही आतंकियों ने तीन युवकों का अपहरण करके एक युवक की हत्या कर दी जबकि 2 को रिहा कर द‍िया। वही, शाम होते-होते शोपियां के ही मी मंदिर इलाके से और दो युवकों का अपहरण कर लिया था।

कश्मीर में बंदूकधारियों ने किया तीन का अपहरण

Desk Team