मुंबई में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से देश की आर्थिक राजधानी जलमग्न है। कई इलाकों में बाद जैसे हालत उत्पन्न हो गए हैं। ऐसे में खुले सीवर और नाले हादसों का कारण बन रहे हैं। सांताक्रूज़ पूर्व में त्रिमूर्ति चॉल के तीन कमरे बारिश के कारण ढह गए। इन कमरों के पीछे स्थित खुले नाले में गिरने से एक महिला व दो लड़कियां लापता हो गई।
घटनास्थल पर राहतकार्य जारी है। वहीं एक अन्य लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के चलते कांदिवली के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर आए भूस्खलन से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बारिश ने मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी है क्योंकि सड़कों और रेल की पटरियों पर जलजमाव के कारण यहां यातायात प्रभावित हुई है। उपनगरीय क्षेत्रों की रेल सेवाएं परिश्चम रेलवे और मध्य रेलवे के विभिन्न स्थानों पर या तो रोक दी गई है या रूक-रूक कर चल रही है जबकि ?
कुर्ला से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक हार्बर लाइन पर रेल सेवा पूरी तरह से बाधित है। शहर के विभिन्न हिस्सों की सड़कों पर भारी जलजमाव के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित है, सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारों से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है।
सायन, किंग्स सर्कल, वडाला, दादर, कुर्ला, मुलुंड, बोरीवली से जलभराव की सूचना मिली है, इसके अलावा अंधेरी, कांदिवली और दहिसर में भी भारी जलभराव है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने बाढ़ के पानी को बाहर निकालने और सड़कों को साफ करने के लिए पानी के पंप लगाए हैं।