कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट शुक्रवार की तड़के दो कारों के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में मारे गये लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि 13 में से 12 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एक बच्चे की मौत अस्पताल में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और तीन बेंगलुरु के थे। सभी तीर्थयात्री थे जोकि कर्नाटक के धर्मस्थल जा थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
Yes Bank के जमाकर्ताओं को ATM से धन निकालने में झेलनी पड़ी परेशानी, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
तुमकुरू पुलिस अधीक्षक के वी कृष्णा के अनुसार, ”13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक सामने से आ रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और इस क्रम में दूसरी कार उससे टकरा गई।” पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।