देहरादून : आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी का 48वां जन्म दिवस राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर रोड में सीएमआई अस्पताल के डॉक्टरों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर 200 बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी। इसके साथ साथ पोलियो ग्रस्त दो बच्चों को सीएमआई अस्पताल ने गोद लिया।
स्माइल डेंटल क्लीनिक गढ़ी कैंट देहरादून के सहयोग से निःशुल्क दांतों की जांच के साथ-साथ टूथ पेस्ट बांटे गए। बच्चों को सही तरीके से टूथपेस्ट करना सिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हुकुम सिंह उनियाल और मुख्य वार्डन संगीता तोमर को 12 सालों से लगातार जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष रूप से आवासीय विद्यालय संचालित करने के लिए आचार्य बिपिन जोशी के 48वें जन्म दिन पर महापौर सुनील उनियाल गामा, आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री आरके जैन के कर कमलों द्वारा सेवा श्री पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया।
उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल, पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून के सहयोग से निःशुल्क रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी सहित काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा, पदमश्री डॉ आरके जैन, डॉ वरुण पंडित, संगीता तोमर, रोशन राणा, जितेंद्र मालिक, योगाचार्य नीलम चौहान, तनुज जोशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।