मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 390वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने मराठी और अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया।
महान छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंती दिनी त्यांना नमन!
Bowing to one of the greatest sons of Mother India, the embodiment of courage, compassion and good governance, the exceptional Chhatrapati Shivaji Maharaj on his Jayanti. His life continues to motivate millions. pic.twitter.com/zrnpT5D5oI
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2020
ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘‘ भारत माता के महान सपूतों में से एक, साहस, करुणा और सुशासन के अवतार, छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर नमन।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी का जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।