महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर जारी है और यहां मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से अभी तक लाखों को बाहर निकाला है। वहीं, बाढ़ के कारण राहत एंव बचाव कार्य जारी है।
ऐसे में सेना के एक जवान और एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र से आई इस वीडियो में एक बच्ची सेना के जवान को पहले सलाम करती है और कहती है कि ‘आप बहुत अच्छा काम करते हो।’ वही, जवान भी जवाब में बच्ची को धन्यवाद देता है।
#WATCH A child salutes an Army personnel and tells him “aap bahut accha kaam karte ho”, during rescue operations in flood-hit Gaonbagh. #Maharashtra (Source- Defence PRO) pic.twitter.com/ym1RX7TKjA
— ANI (@ANI) August 11, 2019
बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के गांवबाग है। यह वीडियो उस समय का है जब बाढ़ प्रभावित गांवबाग में बचाव अभियान चलाया जा रहा था। बता दें कि महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ और तेज बारिश से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।