मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को पूर्व एनकाउंटर स्पेशिलिस्ट प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा और एंटीलिया बम मामले में प्रदीप शर्मा से पूछताछ की गई।
एसयूवी प्लॉटिंग और व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामलों में कई घंटो की पूछताछ के बाद अब शिवसेना के नेता प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के साथ एनआईए की एक टीम ने आज सुबह-सुबह उनके घर पर छापा मारा, तलाशी ली थी। प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले पर शिवसेना कोई बयान सामंने नहीं आया है। एनआईए ने यह कार्रवाई 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास 20 जिलेटिन की छड़ें और धमकी भरे नोट के साथ एसयूवी के सनसनीखेज मामले के संबंध में की है।
इसके तुरंत बाद, पुलिस ने 5 मार्च को ठाणे क्रीक दलदल से एसयूवी मालिक का शव बरामद किया। दोनों मामलों में एक बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था।एक विवादास्पद पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और बाद में शिवसेना कार्यकर्ता शर्मा से पहले एनआईए ने पिछले अप्रैल में दो बार पूछताछ की थी।
पिछले हफ्ते, एनआईए ने दो अन्य व्यक्तियों संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव को गिरफ्तार किया था। दोनों को दो मामलों में उनकी भूमिका के लिए मलाड पूर्व के कुरार गांव में एक झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



