UP के बाद अब MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 5 मजदूरों की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

Summary :

मध्य प्रदेश के सागर से छतरपुर की ओर जा रहा मजदूरों से भरा टक पलट जाने से पांच की मौत हो गई है वहीं 18 मजदूर घायल हुए है।

देश के अलग-अलग हिस्से में सड़क दुर्घटना में मजदूरों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के सागर में अब एक खौफनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा मजदूरों से भरा टक पलट जाने से पांच की मौत हो गई है वहीं 18 मजदूर घायल हुए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मालवाहक ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक सेमरा पुल के करीब अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। यह हादसा छतरपुर जिले की बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। सागर पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं। यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घायलों केा बंडा के अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ” सागर  में सड़क दुर्घटना में कई श्रमिक बंधुओं के असमय काल कवलित तथा घायल होने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!”

कोरोना संकट : राहत पैकेज की चौथी किस्‍त को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण आज शाम 4 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह मिनी ट्रक और एक ट्रॉली के बीच हुई एक भीषण टक्कर में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सड़क हादसे में 20 से लोग अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चिरूहली- मिहौली गांव के बीच हुआ जब एक चूना लदा ट्राला सड़क किनारे खड़े एक मिनी ट्रक से टकरा कर पलट गया जिससे उसमें सवार श्रमिक चूने की बोरियों के नीचे दब गये।

Desk Team