ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM ) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। उन्होंने तेलंगाना सरकार से शहर के एक मंदिर और मस्जिद के विकास और नवीनीकरण को लेकर कोष आवंटित करने का अनुरोध किया।
अकबरुद्दीन ने मुख्यमंत्री से पुराने शहर में लाल दरवाजा पर स्थित सिम्हावाहिनी महाकाली मंदिर को विकसित करने के लिए उन्हें 10 करोड़ रूपये देने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार से शहर के अफजलगंज मस्जिद के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ रूपये देने का भी अनुरोध किया। बता दें अकबरुद्दीन ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने अपने अनुरोध को लिखा था।
शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि शहर स्थित महाकाली का मंदिर सौ साल से अधिक पुराना है और यह काफी छोटा है। जब मंदिर बोनालू का आयोजन किया जाता है उस समय श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है तब लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा के लिए मंदिर को विकसित करने की जरुरत है और इसलिए उन्हें 10 करोड़ रूपये का कोष आवंटित करें।


Download Android App
Download iOS App



